परिवार क्या है ? (Parivaar Kya hai?)
परिवार क्या है ? ये एक ऐसा प्रश्न है जो हम मानव और जन्तुओ के समाज दोनों से समझ सकते है। दराचल अगर मई अपने मन से कहुँ तो आपको इस प्रश्न का उत्तर बड़े ही सुन्दर तरीके से मालूम है। जरा आप अपने मनमे थोड़ा अंदर तक झांकिए आपको 'परिवार क्या है ?' इस प्रश्न का साफ साफ उत्तर मिल जायेगा।
खेर जो भी हो, ये मेरा दाइत्व है आपको बताना की इस प्रश्न का सरल उत्तर क्या हो सकता है। तो चलिए ये अचल में क्या है, उसी को जानने की कोसिस करते है।
दराचल परिवार एक स्थाई सामाजिक संस्था है। ये स्थाई सामाजिक संस्था पुरुष और नारी के सम्मलेन से गठित होता है और हमेशा ही यौन मिलन के दुवारा संतान जन्म देना, उनका प्रतिपालन करना और सामाजिकीकरण करना, ये सारे कार्य करते है।
[ये एक अत्यंत वितर्कित विषय है की परिवार गठन करने के लिए विवाह की आवश्यकता पड़ती है या फिर नहीं है, क्योकि पश्चिमी देशो में ज्यादातर पुरुष-नारी विवाह से पूर्व ही संतान जन्म देकर परिवार गठन करते है]
Related Articles: -
परिवार का उद्देश्य (Parivaar Ka Uddeshya)
1. संतान जनम देना: - परिवार का प्रथम उद्देश्य है संतान जनम देना। पुरुष और नारी के बिच हुए यौन मिलन के दुवारा संतान का जनम होता है और वही संताने परिवार का गठन तथा उस परिवार को सफल बनाते है। संतान जन्म हुए बिना परिवार का प्रार्थमिक लक्ष कभी भी पूरा नहीं हो सकता।
2. सामाजिकीकरण: - परिवार का दूसरा उद्देश्य है सामाजिकीकरण। परिवार में पुरुष-नारी मिलकर जो संताने जनम देती है और उन सन्तानो को वे समाज के नियम तथा अपने ज्ञान अनुसार सामाजिकीकरण करने की कोसिस करते है। इसका मूल कारण एहि होता है की उनको इसके दुवारा अपने समाज और संस्कृति को समर्थन तथा श्रद्धा करने सिखाया जाता है।
3. सामाजिक-मानसिक सुरक्षा: - परिवार का तीसरा उद्देश्य है सदस्यो की सामाजिक-मानसिक सुरक्षा। परिवार का हर एक सदस्य एक दूसरे के लिए सोचता है, एक दूसरे की उन्नति चाहता है तथा विपदा में सहायता करता है। उदाहरण: - शिक्षा की व्यबस्था करना, परिवार के किसी सदस्य के मृत्यु की दुःख में सहभागी होकर दुःख बाटना इत्यादि। सदस्यों के सामाजिक-मानसिक सुरक्षा परिवार का एक विशेष उद्देश्य है।
4. नैतिक नियंत्रण: - परिवार हमेशा ही इसके सदस्यों को नैतिकता के पथ से पथभ्रस्ट होने से रोकता है। अगर कोई कुछ गलत करता है तथा सामाजिक नैतिकता को भंग करता है तो उसको कड़ी से कड़ी दंड प्रदान करके या अच्छे से समझाके सही रस्ते पर लाने का काम परिवार करते है।