Saturday, 4 May 2019

संचार या कम्युनिकेशन क्या है ?


संचार क्या है ?


समाजशास्त्रीक परिभाषाओ में से एक और अन्यतम है 'संचार या कम्युनिकेशन', तो फिर क्या होता है ये संचारआज हम इसी विषय के ऊपर गंभीरता से चर्चा करेंगे। 

क्या आप इस चर्चा में अंश ग्रहण करने हेतु इच्छुक हो? आशा करता हु की इस चर्चा के माध्यम से इस विषय के ऊपर आपको काफी मदद होगी।  

तो चलिए सबसे पहले इस प्रश्न के उत्तर ढूंढ़ने की कोसिस करते है।

दोस्तों हम इंसान एक सामाजिक प्राणी है। इंसानो के समाज में रहकर ही हम अपना जीवन व्यतीत करते है, इसके कारण हम बिभिन्न उद्देश्यों को केंद्र करके बिभिन्न लोगो से बात चित करते है, अलाप-आलोचनाए करते है। 

दोस्तों हम इंसान इसीलिए ये सब करते है ताकि हम अपने बिभिन्न उद्देश्यों को पूरा कर पाए।

इसीलिए कम्युनिकेशन या संचार वो उपाय होता है जिसके जरिए हम अन्य इंसानो के साथ अपने अनुभवों को बाटकर अपने बिभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने की कोसिस करते है। 

ये उद्देश्य कुछ भी हो सकता है, चाहे वो कितना भी छोटा या फिर कितना भी बड़ा क्यों ना हो।

लोगो के साथ बात-चित करना, लिखित सन्देश भेजना, अपने हाट या आखो से किसी को इशारे करना ये सभी बिभिन्न प्रकार के संचार के उदहारण होते है।

बहुत सारे समाजशास्त्रीक ये भी कहते है की हम इंसान खुद के साथ भी संचार करते है, जिसको उन लोगो ने नाम दिआ है 'आंत-संचार' (Intra-Communication), हालांकि इसके बारे में हम इसके प्रकारो के अध्ययन में अच्छे से जानेंगे।      
संचार या कम्युनिकेशन क्या है ?

संचार का महत्व

ये एक ऐसा विषय है जो हम सभी के साथ जुड़ा हुआ होता है। क्योकि पूर्णांग व्यक्ति तो इसका प्रयोग करता ही है लेकिन जो लोग देख नहीं सकते, बोल नहीं सकते, जिसके हाथ भी नहीं होते वे भी बिभिन्न प्रकार से संचार करते है।

दोस्तों किसी समाजशास्त्री ने एक बार कहा था की "संचार ही वो अंतर है जो "जंतु और मनुष्य को उद्भिदो से अलग करता है, अन्यथा इंसान-जंतु से उद्भिदो का कोई भी अंतर नहीं रहता".

शायद उनके एहि बात इस संकल्पना के परिचय को प्रकाशित करने के लिए काफी है। आप खुद ही सोचके देख सकते है अगर इस दुनिआ में इंसानो के बिच कम्युनिकेशन नहीं होता तो कैसा होता। 

शयद मानव सभ्यता ही आगे नहीं बढ़ पाता।

Related Articles: -

संचार का कौशल या प्रकार

संचार के कौशलों को बिभिन्न विषयो के ऊपर निर्भर करके बिभिन्न भागो में बाटा गया है। ये भाग कुछ इस इस प्रकार के है।

1. मौखिक संचार : - जब हम किसी व्यक्ति के साथ बात करते है। कम्युनिकेशन का ये प्रकार ही हामारे जीवन में सबसे ज्यादा प्रयोग होते है।

2. -मौखिक संचार : - किताबो में लिखी गई बात, खत।

3. इंटर कम्युनिकेशन : - दूसरे व्यक्ति के साथ की गयी संचार। ये मौखिक भी हो सकती है और -मौखिक भी हो सकती है।

4. इन्ट्रा -कम्युनिकेशन : - जब व्यक्ति अपने आपके के साथ बात करता है।

5. यांत्रिक संचार : - यंत्र के माध्यम से की गयी कम्युनिकेशन। जैसे की मोबाइल, कंप्यूटर के व्यबहार के माध्यम से।